Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों की जिंदगी में आया बदलाव : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Raisen
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायसेन , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 15:45 IST

मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के आखिरी दिन किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान क्रेडिट कार्ड पर जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, "इस मेले का उद्देश्य है कि जो सरकारी योजनाएं हैं, उन सभी के बारे में आप लोगों को जानकारी हो।

नए इनोवेशन को जानें और नई नवाचारों के बारे में आपको जानकारी मिले। किसान क्रेडिट कार्ड एक बड़ी योजना है, इससे किसानों की जिंदगी में बदलाव आता है। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय शुरू हुई थी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है।" उन्होंने कहा, "खाद-बीज के लिए जब पैसे की जरूरत होती थी तो लोन लेना पड़ता था।

उस समय ऊंचे ब्याज की दरों पर कर्ज लेना पड़ता था। प्राइवेट आदमी से लोग लोन लेते थे और पूरी फसल ब्याज चुकाने में चली जाती थी। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम किसानों के लिए वरदान है। इसके अलावा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम भी बहुत अच्छी है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जो किसानों को सोलर पंप लगाने और ग्रिड-संबद्ध सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए लगभग 60 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान करती है।

किसानों के पास अभी भी जानकारी की कमी है, इसलिए कई बार गलतियां हो जाती हैं। वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में किसानों के हित में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्र सेमिनार में सहभागिता की और किसानों को संबोधित किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में किसान उत्पादक संगठन से जुड़ी हमारी मातृशक्ति अपनी उद्यमशीलता और परिश्रम से सफलता की नई कहानी लिख रही है। बेहतरीन उत्पादों, आधुनिक सोच और उच्च गुणवत्ता के साथ ये महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं।

एकजुटता की शक्ति और बाज़ार की समझ के माध्यम से वे न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं बल्कि पूरे गांव के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों, नवाचारों और उद्यमिता से उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में विशेष पहचान बना रही हैं। उनके स्टॉलों पर आत्मनिर्भरता, गुणवत्ता और मूल्य संवर्धन स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

नए प्रयोगों और संगठित प्रयासों के माध्यम से ये महिलाएं न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ किसानों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों के साथ अपने समापन की ओर अग्रसर है। आधुनिक तकनीक, नवाचार और प्राकृतिक संसाधनों के समन्वय ने खेती को एक नई दिशा दी है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Raisen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD