हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार, प्रशासन किसान भाईयों की फसल के एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बायोमीट्रिक गेट पास से लेकर फसल खरीद और उठान की प्रक्रिया में कोई परेशानी न होने दी जाए।
डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर मंडी में गेहूं की ढेरियों पर जाकर माप तौल को जांचा। उन्होंने मार्किट कमेटी के साथ-साथ खरीद प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसी वेयरहाउस और हैफेड को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा किया जाए और किसी भी किसान भाई को कोई परेशानी न होने दी जाए।
उन्होंने मार्किट कमेटी सचिव, हैफेड मैनेजर, वेयरहाउस मैनेजर को ठेकेदार एजेंसी के साथ मिलकर समय पर गेहूं उठान को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।