Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज हित को समर्पित रहा है महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन- मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 11:18 IST

हरियाणा के  सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-चिंतन और समाज हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने  आंदोलनों के माध्यम से समाज में जागृति लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए नारी सशक्तिकरण के विचार को मजबूत कर रहे हैं। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज गोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म भले ही एक साधारण परिवार में हुआ, लेकिन शुरुआती जीवन में आई चुनौतियां उनकी शिक्षा, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नहीं रोक पाई। उनका जीवन यह दर्शाता है कि मानव जीवन में भले ही कितनी परेशानी आएं, लेकिन इंसान को मेहनत करते हुए ज्ञान हासिल करना चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का विचार था कि ज्ञान किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं, बल्कि ऐसी शक्ति है जिसे सभी में सांझा किया जाना चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में लड़कियों और वंचितों के लिए उस समय स्कूल खोलने की बात कही, जब समाज के एक बड़े हिस्से को शिक्षा से वंचित रखा जाता था।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार को देश में बीते 11 सालों से लागू कर रहे हैं। 

आज केंद्र व हरियाणा की सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बना रही है जिसमें युवा सवाल पूछें, नई चीज सीखें और अनुसंधान के लिए प्रेरित हों। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन आज भी समाज को यह संदेश देता है कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के सौंदर्यीकरण के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD