Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गुरुग्राम में बन रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हरियाणा वासियों को मिलेगा 33% आरक्षण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

150 MBBS सीटों और 850 बैड में राज्य के विद्यार्थियों व मरीजों को प्राथमिकता, PPP मोड पर होगा संचालन

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Arti Singh Rao, Dr Arvind Kumar Sharma, Dr Sumita Misra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 11, 2026, 13:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम में स्थापित किए जा रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस की 150 सीटों तथा 850 बैडों में से 33-33 प्रतिशत हरियाणा के विद्यार्थियों और प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षित सीटों पर फीस अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप ही निर्धारित की जाए, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को सुलभ और किफायती चिकित्सा शिक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री आज इस परियोजना के पीपीपी मोड पर संचालन एवं रखरखाव को लेकर बुलाई गई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा तथा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मेडिकल शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में आरक्षित बैडों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने इस संस्थान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि यह गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर 100 से 150 बैड क्षमता वाले 3 से 4 अतिरिक्त अस्पताल इसी तर्ज पर खोलने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं, जिससे बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।बैठक के दौरान मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि यह संस्थान गुरुग्राम के सेक्टर-102ए, खेड़की माजरा में 30.75 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। 

परियोजना का निर्माण कार्य 1 अप्रैल 2022 को आवंटित किया गया था और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। कुल 679.08 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना पर अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि इस परियोजना का इन्फ्रास्ट्रक्चर जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम तथा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के 50:45:5 के अनुपात में तैयार किया जा रहा है, जबकि जीएमडीए को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। 

सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 31 अक्टूबर 2026 तक इसके संचालन का कार्य सफल बोलीदाता को सौंप दिया जाएगा।बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पी.सी. मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Arti Singh Rao , Dr Arvind Kumar Sharma , Dr Sumita Misra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD