Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

ज़ीरकपुर में विकास की रफ्तार तेज – वार्ड नंबर 13 ढकोली में 2.13 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Zirakpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 11, 2026, 12:22 IST

पंजाब सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के तहत हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा ज़ीरकपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 13, ढकोली में लगभग 2 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई।इस मौके पर उन्होंने इलाके के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। 

इनमें शक्ति एन्क्लेव में 32.40 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर की 5.75 लाख रुपये से मरम्मत और 22.55 लाख रुपये की लागत से जनरल रिपेयर के कार्य शामिल हैं।इसके अलावा वार्ड में अन्य गलियों के निर्माण के लिए 45.75 लाख रुपये की लागत से काम शुरू किया गया है। गणेश विहार में 36.10 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी, जबकि वसंत विहार फेज-1 में 36.48 लाख रुपये और फेज-2 में 34.57 लाख रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार शहरों और गांवों में समान विकास सुनिश्चित करते हुए लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और हर क्षेत्र को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ा जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD