Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांगड़ा में भीषण हादसा : ढलियारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, तीन श्रद्धालुओं की मौत

Tragedy, Road Accident, Kangra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कांगड़ा , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 17:40 IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नेशनल हाईवे-503 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ढलियारा इलाके में शिव मंदिर के पास एक मोड़ और खतरनाक ढलान पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पंजाब के कपूरथला के थे। वे माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद माता ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ढलियारा क्षेत्र में चालक मोड़ और ढलान के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। सात गंभीर घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

साथ ही, घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। उनका कहना है कि ढलियारा क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए। लोगों ने मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं, स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

यह घटना एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। यदि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में भी ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD