Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने चलाया विशेष अभियान

ए डी जी पी के निर्देश पर 2026 में 90 बिजली चोर गिरफ्तार

Navdeep Singh Virk, Haryana Police
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 12:01 IST

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के अतिरिक्त महानिदेशक श्री नवदीप सिंह विर्क ने एक समीक्षा बैठक में ब्यूरों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक से अधिक बार आदतन बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य समाज को यह कड़ा संदेश देना है कि  बिजली चोरी केवल राजस्व की क्षति नहीं है बल्कि एक अपराध है।

श्री विर्क ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों ने धारा 135 आई इ सी एक्ट 2003 के तहत मुकदमें दर्ज करके इरादतन एवं आदतन बिजली चोरों को गिरफ्तार किया गया है।  वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक इस प्रकार के 90 लोंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को बिजली चोरी के 5 अभियोगों का आरोपी रमेश पुत्र धनपत सिंह निवासी कला थाना जाटुसाना जिला रेवाड़ी को 5 मुकदमों में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली निगम में जमा करने बारे बार-बार नोटिस दिये जाने पर भी जुर्माना राशि जमा न करने पर आदतन अपराधी होने के कारण आरोपी को सभी अभियोगों में शामिल अनुसंधान करके चालान तैयार कर अदालत में पेश किया गया। 

इस तरह चिन्हित कर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों द्वारा पूरे राज्य में कार्यवाही की जा रही है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रेवाड़ी थाना प्रबन्धक पी एस आई/एस एच ओ नरेश कुमार एवं अनुसंधान कर्ता एस आई भारत शर्मा ने प्रशंसनीय कार्य किया है।

 आदतन बिजली चोरों के विरुद्ध हरियाणा राज्य प्रवर्तन की अब तक की कार्रवाई

पंचकूला में 1, फरीदाबाद में 13, नूह में 2, गुरूग्राम में 48, रेवाड़ी में 3, फतेहाबाद में 30, जींद में 104, हिसार में 136, सिरसा में 33, झज्झर में 6, चरखी दादरी में 8, रोहतक में 2, सोनीपत में 2, भिवानी में 10 कुल मिलाकर 397 आरोपी गिरफ्तार कर श्रीमान न्यायालय में पेश किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने इस अभियान के लिए थाना प्रबन्धकों एवं अनुसंधान अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ताहिर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बिजली चोरी के वसूली से 32.28 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित हुआ। उन्होंने बताया कि अंबाला 1.98 में , कुरूक्षेत्र 1.09, पंचकूला 0.16, यमुनानगर 0.62, फरीदाबाद 4.37, पलवल 1.92, नूह 0.81, गुरूग्राम 4.28, महेन्द्रगढ़ 0.41, रेवाड़ी 1.54, फतेहाबाद 1.93, जींद 1.96, हिसार 2.2, सिरसा 0.96, करनाल 0.67, पानीपत 1.31, कैथल 2.12, झज्जर 1.6, चरखी दादरी 0.93, रोहतक 1.92 सोनीपत 1.8 भिवानी में  2.8 करोड़ रूपये की वसूली की गई है।

 

Tags: Navdeep Singh Virk , Haryana Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD