Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीजीपी हरियाणा ने इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने को लेकर की समीक्षा, प्रतिक्रिया समय सुधारने के दिए निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 15:04 IST

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) की कार्यक्षमता एवं प्रदर्शन को पहले की अपेक्षा बेहतर बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर डीजीपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता को आपातकालीन स्थिति में त्वरित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वाच्च प्राथमिकता है, इसके लिए ईआरवी को निरंतर सुदृढ़ किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

डीजीपी हरियाणा ने ईआरवी की कार्यक्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

डीजीपी हरियाणा ने कहा कि ईआरवी पुलिस की प्रथम प्रतिक्रिया जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए इनकी सेवाएं तेज़, सटीक और संवेदनशील होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिक्रिया समय में सुधार, स्टाफ का नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी निगरानी के माध्यम से ईआरवी की कार्यक्षमता को निरंतर बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक वाहन की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में ईआरवी पर तैनात व्यक्ति की परफॉर्मेंस को लेकर निर्धारित बिंदुओ पर भी विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने जिलों के ईआरवी के औसत प्रतिक्रिया समय की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे और कम करने के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईआरवी द्वारा देर से की गई प्रतिक्रिया न केवल पुलिस की छवि को प्रभावित करती है, बल्कि पीड़ित व्यक्ति की मदद में भी बाधा डालती है।

डेटा व डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदर्शन विश्लेषण

बैठक में हरियाणा 112 टीम के प्रतिनिधि ने एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रैजेंटेशन दी, जिसमें डैशबोर्ड और डेटा विश्लेषण प्रणाली के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रत्येक ईआरवी की लोकेशन, गति, प्रतिक्रिया समय और कॉल रिस्पॉन्स को रीयल-टाइम में ट्रैक किया जाता है। इस डेटा के आधार पर यह पता लगाया जाता है कि कौन-सा वाहन कितनी दक्षता से कार्य कर रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

ईआरवी स्टाफ का प्रशिक्षण

प्रैजेंटेशन में यह भी उल्लेख किया गया कि ‘ऑडिट मॉड्यूल ऑफ ईआरवी‘ विषय पर प्रत्येक जिला में तैनात ईआरवी के नोडल अधिकारियों तथा ईआरएसएस स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में उन्हें मॉड्यूल का लाइव डेमोस्टेशन करके इसकी कार्यप्रणाली, एसओपी, प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया।श्री कपूर ने कहा कि ईआरवी जनता की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की रीढ़ है। 

हरियाणा पुलिस का लक्ष्य है कि आपात स्थिति में हमारी प्रतिक्रिया न केवल त्वरित हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और मानवीय दृष्टिकोण से भरपूर हो। इसके लिए तकनीक, प्रशिक्षण और निगरानी - तीनों मोर्चों पर लगातार सुधार किया जाएगा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हरदीप दून, आईजी कानून एवं व्यवस्था सिमरदीप सिंह, एआईजी चंद्रमोहन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण 

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD