Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिला में स्वीकृत विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

योजना के तहत 2023 तक के सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करें कार्यान्वयन एजेंसियां : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चम्बा , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 15:57 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजनाओं और संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2022-23 तक के सभी विकासात्मक कार्यों को कार्यान्वयन एजेंसियां निर्धारित समय सीमा के भीतर जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। यह बात उपायुक्त ने आज जिला में विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजना मदों तथा संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 तक स्वीकृत परंतु शुरू न हो सकी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए हर संभव विकल्प तलाशें या स्वीकृत की गई राशि को जिला प्राधिकरण व सरकारी कोष में वापस करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि वित्त वर्ष 2023-24 तक की प्रगति पर चल रही योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करें, ताकि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। 

उन्होंने वर्ष 2026 तक योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए सभी कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पूर्ण हो चुकी योजनाओं के उपयोग व पूर्णता प्रमाण पत्र को नियमित रूप से योजनाओं की निगरानी सूचना प्रणाली एवं ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे सभी प्रगति पर एवं प्रारंभ न हुई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करें तथा संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित सभी योजनाओं की मासिक रिपोर्ट प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले जिला योजना अधिकारी को प्रेषित करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने किया।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, सहायक अभियंता कनाव बड़ोत्रा व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD