Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा का उद्देश्य देश का भविष्य संवारना है, किसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाना नहीं : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari, Nagpur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नागपुर , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 18:02 IST

नागपुर में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते 40 सालों में पार्टी की यात्रा और उसके मूल उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल किसी एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले राम जेठमलानी और शांति भूषण की मौजूदगी में पार्टी की नींव रखी गई थी।

उस समय अलग-अलग नेता 20 जगहों पर गए और पार्टी के विचारों, संविधान और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। गडकरी ने मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन की उस बैठक को भी याद किया, जहां एमसी छागला मुख्य अतिथि थे। छागला ने कहा था कि जो पार्टी देश का नेतृत्व करेगी और जो देश की जिम्मेदारी उठाएगी, उसके साथ मैं यहां उपस्थित हूं। 

गडकरी ने बताया कि उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी वहां थे, जो प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने कहा था, "अंधकार छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज यह भविष्यवाणी सच साबित हुई।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी का उद्देश्य देश का भविष्य संवारना है, किसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाना नहीं। गडकरी ने यह भी कहा कि जब लोग कहते थे कि अगली बार देश का प्रधानमंत्री अटल जैसा होना चाहिए, तो अटल बिहारी वाजपेयी जवाब देते थे कि यह जरूरी नहीं कि प्रधानमंत्री कौन होगा, बल्कि यह जरूरी है कि देश कैसा होगा।

बीते 40 वर्षों में बीजेपी ने इसी उद्देश्य पर काम किया है और कई सपनों को साकार किया है। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं पर कहा कि विरोधी पार्टी ने जितना हो सकता था, उतना जहर घोलने की कोशिश की। बीजेपी न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। पार्टी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। हमारी संस्कृति में लोग अलग-अलग पूजा-पद्धतियों को मानते हैं।

कोई मंदिर जाता है, कोई मस्जिद, कोई गुरुद्वारा, लेकिन हम सब भारतीय हैं। हमारी संस्कृति, विरासत और इतिहास एक है। गडकरी ने अपने ईरान दौरे का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शिपिंग मंत्री रहते हुए उन्होंने चाबहार बंदरगाह बनाने के लिए ईरान का दौरा किया। वहां उन्हें पता चला कि फारसी भाषा संस्कृत से आई है और संस्कृत हमारी मूल भाषा है।

उन्होंने बताया कि तेहरान यूनिवर्सिटी में संस्कृत का विभाग भी है। गडकरी ने यह भी कहा कि चाहे कश्मीर हो या गुवाहाटी, देश की धरती, विरासत और इतिहास एक हैं। उन्होंने विविधता में एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हमेशा देश हित, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी भावना के साथ काम करें और देश की एकता और विकास के लिए मेहनत करें। उन्होंने 40 साल की यात्रा को प्रेरणादायक बताया और कहा कि आगे भी हमें देश और समाज के लिए इसी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nagpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD