Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बीच में खाना छोड़कर भागे थे संजू बाबा, जानें सुनील दत्त की सख्ती का वो अनसुना किस्सा

Sanjay Dutt, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 13:34 IST

अभिनेता संजय दत्त अपने दमदार अभिनय को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। 'धुरंधर' फिल्म की सफलता के बाद अब संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं। सेलिब्रिटी टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' के एक खास एपिसोड में संजय दत्त ने अपने पिता और मशहूर अभिनेता सुनील दत्त की सख्ती के बारे में दिलचस्प किस्सा सुनाया।

संजय ने बताया था कि उनके पिताजी सेट पर बहुत सख्त हुआ करते थे। संजय ने बताया था, "पिताजी अगर कुछ कह देते थे, तो कोई भी उनसे यह नहीं पूछ सकता था कि अगर मैं इसे दूसरे तरीके से करूं तो कैसा रहेगा? वे सेट पर पूरी तरह से सख्त थे।" उन्होंने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना याद करते हुए बताया था, "पिताजी ने शॉट पहले से ही तैयार कर लिया था तभी उनके असिस्टेंट मेरे पास आए और बोले, 'जाओ और अपना खाना खा लो।'

मैंने उनसे कहा कि अभी तो ब्रेक नहीं हुआ है, लेकिन असिस्टेंट ने कहा, 'नहीं, अब ब्रेक है, जाओ खाना खा लो।'" अभिनेता ने बताया कि वे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे कि अचानक कुछ लोग दौड़ते हुए आए और बोले, "दत्त साहब बहुत जोर से चिल्ला रहे हैं।" अभिनेता संजय दत्त ने बताया था, "जब मैं दौड़कर सेट पर वापस पहुंचा, तो पिता जी ने मुझे खूब डांटा।

वे मुझसे गुस्से में कहते, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? पूरी यूनिट यहां खड़ी है और तुम जाकर खाना खाने चले गए? क्या तुम अभी से स्टार बन गए हो?" बाद में सुनील दत्त ने अपने असिस्टेंट से पूछा, "क्या तुमने संजय से जाकर खाना खाने के लिए कहा था?" लेकिन असिस्टेंट ने साफ मना कर दिया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।

अभिनेता जल्द ही फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध और समीरा रेड्डी हैं। समीरा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Sanjay Dutt , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD