Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एर्नाकुलम रैली में अमित शाह बोल-यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव

Amit Shah, Kerala
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

एर्नाकुलम , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 12:15 IST

केरलम के एर्नाकुलम में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  9 अप्रैल को जो चुनाव होने वाला किसी की सरकार बदलने का चुनाव नहीं है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार बदलकर एनडीए की सरकार लाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव केरल के भविष्य को सुनिश्चित और सुनहरा करने का है।

केरल की जनता यूडीएफ को हटाकर एलडीएफ को सत्ता में लाई फिर एलडीएफ को सत्ता से हटाकर यूडीएफ को लाई। दोनों पार्टी की सरकारों ने भ्रष्टाचार किया। गृह मंत्री ने कहा कि केरल को आगे बढ़ाना है तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनानी है। भारत में सबसे पहले केरलम के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित हुए, यहां के युवा बुद्धिमान हैं।

लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है। नौकरी करने के लिए गल्फ देशों और दुनिया भर के देशों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे केरलम की रचना करना चाहते हैं कि यहां के युवाओं को केरलम में ही शत-प्रतिशत नौकरी मिले। अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में परिवर्तन आ रहा है। एलडीएफ कम्युनिस्ट पार्टी पूरी दुनिया में समाप्त हो गई है और यूडीएफ, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है वो पूरे देश में समाप्त हो रही है।

पूरा देश आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 14 प्रतिशत वोट केरल में मिला। 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रतिशत वोट मिला और 2024 के लोकसभा चुनाव में 20 प्रतिशत वोट मिला। अब इस बार केरलम में एनडीए की सरकार बनाने की बारी है। उन्होने कहा कि आज एनडीए में एक नया साथी ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी जुड़ी है।

आप को जानना चाहिए कि ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी क्यों बनी? जब यहां पर एलडीएफ और यूडीएफ ने लोगों के काम करने की बजाय भ्रष्टाचार किया। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए साबू जी ने ट्वेंटी-ट्वेंटी बनाई। गृह मंत्री ने कहा कि मैं एनडीए में ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी का स्वागत करता हूं और ईस्टर के दिन ईशू के अनुयायियों से अपील करना चाहता हूं कि आप एनडीए के साथ जुड़िए और समृद्ध केरलम बनाइए।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 1760 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अपने कोच्चि को चुनकर 98 बड़ी योजनाओं को दिया। कोच्चि मेट्रो फेज टू के लिए 275 करोड़ रुपए भारत सरकार ने दिया और इसके साथ-साथ 600 करोड़ रुपए के लोन की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट है। 'जस्टिस टू ऑल, इम्पीचमेंट टू नन' के तहत देशभर में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब केरलम का एक संगठन पीएफआई देशविरोधी काम करता था, तो भाजपा की सरकार ने एक ही दिन में देशभर के सभी पीएफआई कैडर को जेल भेज दिया। भाजपा की सरकार वक्फ संशोधन बिल लेकर आई। एर्नाकुलम में 600 ईसाई और हिंदू परिवारों की 400 एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड ने हड़प ली थी। लेकिन उसके लिए न एलडीएफ ने आवाज उठाई, न यूडीएफ ने आवाज उठाई।

जब वक्फ संशोधन बिल पर संसद में चर्चा हो रही थी तो 600 ईसाई परिवारों की भूमि के लिए एलडीएफ और यूडीएफ की ओर से एक शब्द भी नहीं निकला। उनके मन में डर था। गृह मंत्री ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोहरे चरित्र वाली पार्टियां हैं। देशभर में तो कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक साथ चुनाव लड़ते हैं और केरलम में एक दूसरे का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विजयन दोनों नेता भाजपा को एक-दूसरे की बी टीम कहते हैं। लेकिन मैं विजयन जी को कहना चाहता हूं कि इस बार भाजपा और एनडीए केरलम में ए टीम बनने वाले हैं और आप लोग बी टीम बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में लाखों स्टार्टअप शुरू हुए हैं, लेकिन एक स्टार्टअप यहां के मुख्यमंत्री विजयन जी ने भी शुरू किया है। इस स्टार्टअप का नाम 'नेम चेंज स्टार्टअप' है। पीएम मोदी केरलम के लिए योजना बनाकर रुपया भेजते हैं और विजयन जी अपना नाम लगाने का काम करते हैं।

 

Tags: Amit Shah , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD