Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आर्या-गौतम कार्तिक स्टारर 'मिस्टर एक्स' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, मिला यूए सर्टिफिकेट

Arya, Gautham Karthik, Manju Warrier, Mr X, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:29 IST

अभिनेता आर्या, गौतम कार्तिक और मंजू वारियर स्टारर मोस्टअवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मिस्टर एक्स' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि यूए सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म परिवार के साथ देखने लायक हो गई है।

फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनेता आर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर को पोस्ट करते हुए लिखा, “हम आ रहे हैं। यूए सर्टिफाइड। इस अप्रैल, अनजान और रोमांचक दुनिया में कदम रखने को तैयार। दुनिया भर में तलाश शुरू होगी...। फिल्म का निर्माण विनीत जैन और एस. लक्ष्मण कुमार ने किया है, जबकि को-प्रोड्यूसर ए. वेंकटेश हैं।

निर्देशन मनु आनंद का है, जो 'एफआईआर' जैसी फिल्म को लिए लोकप्रिय हैं। निर्देशक मनु आनंद ने हाल ही में बताया कि फिल्म इस महीने रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे सदियां बीत गईं, लेकिन 'मिस्टर एक्स' इस महीने दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस फिल्म पर काम किया।

उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा।” प्रोड्यूसर लक्ष्मण कुमार ने बताया कि यह फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें देश पर आए पांच ऐसे असली खतरों को दिखाया गया है, जिन्हें भारतीय खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया था। फिल्म जासूसी की दुनिया को रोमांचक तरीके से पेश करती है। फिल्म में आर्या, गौतम कार्तिक और मंजू वारियर के अलावा सरदकुमार, अनघा, अतुल्या, रायजा विल्सन और काली वेंकट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग भारत के कई शहरों जैसे राजस्थान, चेन्नई, मैसूर में 100 दिनों से ज्यादा चली। कुछ सीन अजरबैजान में भी फिल्माए गए। फिल्म में संगीत शिबू थॉमस का है, सिनेमैटोग्राफी अरुल विंसेंट ने संभाली है। एडिटिंग प्रसन्ना की है। स्टंट सिल्वा ने कोरियोग्राफ किए हैं और आर्ट डायरेक्शन इंदुलाल कवीद का है।

 

Tags: Arya , Gautham Karthik , Manju Warrier , Mr X , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD