Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

जीटी बनाम आरआर : रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

Ravi Bishnoi, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rajasthan Royals, Gujarat Titans, Ahmedabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अहमदाबाद , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 13:00 IST

आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

रवि बिश्नोई नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। बिश्नोई की घूमती गेंदों को गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार एक मुकाबले में 4 विकेट निकाले।

उन्होंने इस मुकाबले में राहुल तेवतिया को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के कुल 19वें गेंदबाज और 9वें स्पिन गेंदबाज बने। बिश्नोई ने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया का बड़ा विकेट निकाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 204 रन ही बना सकी।

टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 26, राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर एक पर पहुंच गई है।

 

Tags: Ravi Bishnoi , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rajasthan Royals , Gujarat Titans , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD