Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'धुरंधर 2' में मुस्तफा अहमद की तूफानी एंट्री, रिजवान बनकर जीता दिल

Bollywood, Mustafa Ahmed, Dhurandhar 2, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 17:40 IST

स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के साथ सभी कालाकारों की कला को भी जीवंत कर दिया। फिल्म की रिलीज के साथ ही सभी कलाकारों को नई पहचान मिली है। इन्हीं में से एक हैं, अभिनेता मुस्तफा अहमद। फिल्म में अभिनेता ने खुफिया एजेंट रिजवान का किरदार निभाया है, जिनके अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है।

शनिवार को अभिनेता ने फिल्म के कुछ कलाकारों के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने रिजवान के चरित्र को लेकर एक भावुक और जोशीला संदेश भी लिखा। अभिनेता ने लिखा, "मैंने उसका भरोसा कमाया नहीं, मैंने उसे हासिल किया। हर हाथ मिलाना सोचा-समझा था। हर शब्द पहले से तय था। 

उसकी दुनिया में मेरा हर कदम, उसके अंत की शुरुआत था। अर्शद पप्पू सोचता था कि मैं उसका अपना हूँ। वही उसकी सबसे बड़ी गलती थी। मैं वहाँ अपनापन दिखाने नहीं गया था, मैं वहाँ सब कुछ तोड़ने गया था। एक-एक करके, आदमी दर आदमी। यह वफादारी नहीं है, यह फर्ज़ है। अपने देश के प्रति फर्ज़। रिजवान कोई हीरो नहीं है, वह एक सिपाही है।

उसका मकसद है, अपने देश की सेवा करना। जय हिंद।" ब्लॉकबास्टर एक्शन फिल्म 'धुरंधर:द रिवेंज' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देशभक्ति, जासूसी और रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं। मुस्तफा अहमद ने रिजवान के रोल में इतनी जान डाली है कि दर्शक उन्हें असली जासूस समझने लगे हैं। उनका डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीक्वेंस दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

'धुरंधर 2' मार्च 2026 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर हिंदी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म, 2025 की 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है। यह फिल्म भारतीय जासूस की कहानी के माध्यम से पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कहानी दिखाती है।

 

Tags: Bollywood , Mustafa Ahmed , Dhurandhar 2 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD