Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

'शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत', योगी आदित्यनाथ ने काशी से की 'स्कूल चलो' अभियान की शुरुआत

Yogi Adityanath, Varanasi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाराणसी , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 14:57 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया और बुनियादी शिक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत होती है। वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के बीच पहुंचे तो माहौल उत्साह से भर उठा।

उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से स्कूल बैग पहनाया, किताबें वितरित कीं और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पांच ‘निपुण विद्यार्थियों’ को सम्मानित किया और कई कक्षाओं के छात्रों को पाठ्य सामग्री प्रदान की। मुख्यमंत्री ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करते हुए शैक्षिक नवाचार और उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि इंसान को बेहतर मनुष्य बनाने का माध्यम है। उन्होंने जनपद के पांच ‘निपुण विद्यालयों’ के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले शिक्षा व्यवस्था उपेक्षित थी और नकल की प्रवृत्ति हावी थी, लेकिन अब प्रदेश में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है और इसका उद्देश्य हर बच्चे को बेहतर अवसर देना है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ जैसे अभियान सफल हुए हैं और स्कूलों की तस्वीर बदली है।

मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे ‘स्कूल चलो अभियान’ से जुड़कर हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रोजेक्ट्स की सराहना की, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ाया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने "स्कूल चलो अभियान" के महत्व को समझाया। 

कहा कि यह अभियान 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए है। मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में परिषदीय बेसिक शिक्षा विद्यालयों में किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला।

 

Tags: Yogi Adityanath , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD