Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुकेश रेपसवाल ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 15:40 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज सरोल स्थित भलेई माता नेत्र अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.विपिन ठाकुर ने उपायुक्त का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रदेश का पांचवां नेत्र अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से फेको व लेजर तकनीक से काला मोतिया और सफेद मोतिया का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच, परामर्श तथा सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD