Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर का दिखा 'श्रीराम' अवतार

Ranbir Kapoor, Ramayana, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 13:12 IST

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' का टीजर आखिरकार सामने आ गया है। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मेकर्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक को फैंस के साथ साझा किया, जिससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। 

इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक जारी किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर का श्रीराम के अवतार में लुक काफी प्रभावशाली है। उनके चेहरे के हाव-भाव, गेटअप और पोशाक की बारीकियों ने राम के चरित्र को जीवंत कर दिया है। 

टीजर में यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देती हैं। हालांकि फिल्म का फोकस पूरी तरह से श्रीराम पर था लेकिन बाकी किरदारों की झलक भी कहानी का रोमांच बढ़ाती है।

रणबीर कपूर ने इस फर्स्ट लुक को साझा करते हुए कहा कि राम के किरदार को निभाना उनके लिए विनम्र अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं नहीं सोचता कि मैं राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं। मैं उनसे सीखने आया हूं। राम में जो सादगी और पवित्रता है, वह बहुत दुर्लभ है। इसे समझना और अपनाना मेरे लिए विनम्र अनुभव रहा।' '

रणबीर ने कहा कि राम की यह यात्रा केवल शक्ति या विजय की कहानी नहीं है, बल्कि एक इंसान के रूप में उसके विकल्पों, कर्तव्य और नैतिकता की कहानी है। निर्देशक नितेश तिवारी ने भी टीजर के रिलीज पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "रामायण की महानता इसकी भावनाओं और मानवीयता में है। 

यह कहानी केवल अच्छाई और बुराई की नहीं है, बल्कि सही और गलत के बीच विकल्प लेने और उसके परिणामों का सामना करने की है। राम का सफर मानवीय है, और हमने यही दिखाने की कोशिश की है।" उन्होंने कहा, ''राम का किरदार दर्शकों को एक ऐसे हीरो की याद दिलाता है, जो हमेशा कर्तव्य को अपनी इच्छाओं और स्वार्थ से ऊपर रखता है।''

फिल्म में राम के किरदार के साथ-साथ अन्य प्रमुख कलाकार भी दिखाई देंगे। इसमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।  फिल्म के म्यूजिक में भी दो बड़े संगीतकारों, हंस जिमर और ए.आर. रहमान का योगदान है। 

इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Ramayana , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD