Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'कालिदास 2' का बढ़ा रोमांच, अबरनाथी का किरदार होगा फिल्म के रहस्य की चाबी

Abarnathi, Sri Senthil, Kaalidas 2, Bharath, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 15:36 IST

साउथ सिनेमा में इन दिनों थ्रिलर फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और दर्शक ऐसी कहानियों को खास पसंद कर रहे हैं, जिनमें सस्पेंस, क्राइम और रहस्य का तड़का हो। ऐसे में 'कालिदास 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में फिल्म निर्माताओं ने अभिनेत्री अबरनाथी का फर्स्ट लुक जारी किया है।

इस फिल्म में अबरनाथी 'संजी' नाम की महिला का अहम किरदार निभा रही हैं। पोस्टर में उनका लुक रहस्यमय नजर आ रहा है। मेकर्स का कहना है कि उनका किरदार फिल्म की मिस्ट्री को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर फाइव स्टार के सेंथिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''संजी ही इस रहस्य की चाबी है।

फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अब इसके रिलीज में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं।'' रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म के किरदारों को धीरे-धीरे सामने ला रहे हैं। कुछ दिन पहले अभिनेता किशोर का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस फिल्म में वह 'पांड्या' नाम के किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक काफी खतरनाक और रहस्यमयी दिखाया गया है।

मेकर्स ने उनके किरदार को 'रॉ', 'रफ' और 'अनप्रिडिक्टेबल' करार जिया। यह फिल्म सालों पहले आई सुपरहिट फिल्म 'कालीदास' का दूसरा पार्ट है। इसे के.सेंथिल और डॉ. एन योगेश्वरन ने प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भी सेंथिल ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले पार्ट को भी बनाया था।

ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भी उतनी ही दमदार होगी। फिल्म में भरत और अजय कार्थी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, भवानी श्री, संगीता और टीएम कार्तिक समेत कई कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। संगीता लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जो दर्शकों के लिए एक अलग ही रोमांच लाएगा।

 

Tags: Abarnathi , Sri Senthil , Kaalidas 2 , Bharath , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD