Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', सीएसके को एक ही ओवर में 2 झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Ravindra Jadeja, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, CSK, Guwahati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुवाहाटी , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 12:36 IST

आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है। सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की। आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है। जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी।

उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं। उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की। मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे।

मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था।" रवींद्र जडेजा की आरआर के साथ यह दूसरी पारी है। आरआर ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला गया आईपीएल का पहला सीजन जीता था।

जडेजा उस टीम के सदस्य रहे हैं। जडेजा 2012 में सीएसके के साथ जुड़ गए थे और 2025 तक टीम का हिस्सा रहे। इस बीच, 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस के लिए खेले थे। इन दोनों सीजन में सीएसके प्रतिबंधित थी। जडेजा सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और कई बार टीम को चैंपियन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों पर जडेजा ने चौका और छक्का लगाकर सीएसके को आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उस पारी को शायद ही कोई सीएसके फैन भूलेगा। आईपीएल 2026 में ट्रेड के जरिए जडेजा आरआर में आए हैं। आरआर इस अनुभवी ऑलराउंडर से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जैसा वह सीएसके का हिस्सा बनकर किया करते थे। जडेजा पहले मैच में गेंदबाजी में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Ravindra Jadeja , Rajasthan Royals , Chennai Super Kings , CSK , Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD