Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अनुपम खेर

'तन्वी द ग्रेट' की सफलता पर जताई खुशी

Anupam Kher, Bollywood
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 15:57 IST

अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेता ने आयोजन को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि यह काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त विपिन मिश्रा जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने इसकी शुरुआत की। 

यह जगह है और ऐसे फिल्म उत्सव के लिए बिल्कुल सही है।" उन्होंने याद करते हुए बताया कि पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया दिल्ली में ही होता था, जब वे ड्रामा स्कूल के छात्र थे, तब उन्होंने इस पूरे स्थान का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, "यह जगह बहुत खूबसूरत है और यहां का माहौल भी कमाल का है।"अनुपम ने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' यहां पर दिखाई जा रही है। मैं अपनी मास्टर क्लास का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। 

आज शाम के कॉन्क्लेव सेशन और कल की स्क्रीनिंग को लेकर भी मैं काफी उत्साहित हूं।" उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्म फेस्टिवल लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। साथ ही, ये शहर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जागरूकता भी बढ़ाते हैं। 

अनुपम ने कहा, "दिल्ली एक समृद्ध और विविधता भरा शहर है। इस तरह के आयोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की सफलता पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ने थिएटर में 25 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। 

यह फिल्म की सिल्वर जुबली है। अनुपम ने फिल्म की रिलीज को लेकर कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म को लिमिटेड थिएटर में चलाना चाहिए। फिल्म का दोबारा रिलीज होना और फिर 25 हफ्ते चलना बहुत अच्छी बात है। अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के अलावा यह उपलब्धि और भी खास है। 

हमने एक ट्रॉफी भी बनाई है और उसे डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।" ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के बारे में पूछे जाने पर अनुपम खेर ने कहा, "डायरेक्टर और एक्टर अपने कंटेंट या एक्टिंग स्किल्स के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो जाते हैं। उम्दा कलाकार हर प्लेटफॉर्म पर अच्छे ही रहेंगे और खराब एक्टर खराब ही रहेंगे, लेकिन यह बात जरूर है कि खराब एक्टर के अच्छा बनने की संभावना हमेशा होती है।"

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD