Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सर्विसेज क्लब में 30 लाख की लागत से नवीनीकृत जिम का आशिका जैन ने किया उद्घाटन

युवाओं को फिटनेस से जुड़ने का आह्वान

Aashika Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 12:34 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज सर्विसेज क्लब, होशियारपुर में जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे करीब 30 लाख रुपए की लागत से नवीनीकरण किए गए जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के युवाओं को फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस जिम के नवीनीकरण कार्य में सेंचुरी प्लाईवुड की ओर से विशेष सहयोग दिया गया है। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन पद्म श्री सज्जन भजनका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के सहयोग से इस तरह की परियोजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती हैं।

उन्होंने कहा कि आज इस जिम की नए सिरे से शुरुआत की गई है, जिसमें आधुनिक मशीनों और विश्वस्तरीय सुविधाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने होशियारपुर वासियों, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस जिम की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। 

उन्होंने बताया कि यहां बहुत ही वाजिब फीस पर उच्च स्तर की फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी जानकारी दी कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से फ्री फिटनेस सैशन की शुरुआत की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं फिटनेस गतिविधियों से जुड़ सकें। 

उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशों से दूर रहकर खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे जिम केंद्र इस अभियान को मजबूती देने में सहायक हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि 1 अप्रैल से सर्विसेज क्लब में स्थित स्वीमिंग पूल की भी शुरुआत की जाएगी, जिसमें भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि लोग बेहतर खेल और फिटनेस सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा, मैनेजर सर्विसेज क्लब रमिंदर सिंह, सेंचुरी प्लाईवुड के एचआर हैड बी.एस. जायसवाल, प्रोजेक्ट हैड बी.एल. शर्मा और एचआर मैनेजर रोहित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Aashika Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD