Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिखाई 'पेड्डी पहलवान' की झलक

दमदार अंदाज में नजर आए अभिनेता

Ram Charan, Peddi Pehelwan, Tollyood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 13:25 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस कड़ी में, फिल्ममेकर्स ने राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 

उन्होंने 'पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे' टाइटल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके किरदार की झलक दिखाई। 

पोस्ट में लिखा, ''फिल्म में राम चरण का हौसला, उनका खेल और उनका आत्मसम्मान साफ नजर आएगा। 'पेड्डी' फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।'' राम चरण के किरदार को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

वीडियो में राम चरण का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। 

लेकिन इस नए वीडियो ने पूरी कहानी को ही नया मोड़ दे दिया है। इसमें राम चरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है। उनका यह लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 

वीडियो की शुरुआत एक दमदार आवाज़ से होती है, जिसमें कहा जाता है, ''कुश्ती कोई ऐसा स्पोर्ट नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं। यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। 

अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?'' वीडियो के आखिर में राम चरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ''यह गेम मेरा गर्व है।'' फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

Tags: Ram Charan , Peddi Pehelwan , Tollyood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD