Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग', पवन सिंह ने बढ़ाया फिल्म 'डकैत' का क्रेज

Bhojpuri, Bhojpuri Film, Pawan Singh, Dacoit, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 15:46 IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक-एक पोस्ट फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा देता है। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जो अपकमिंग फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' से जुड़ा था।  इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दरअसल, पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें 'टच बडी' ग्रैंड सॉन्ग लॉन्च इवेंट की जानकारी दी गई।

इंस्टाग्राम पर पवन सिंह द्वारा साझा किए गए पोस्टर में लिखा है कि यह इवेंट 28 मार्च को शाम 6 बजे से गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित किया जाएगा। पोस्टर में एक एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह और फिल्म के लीड हीरो अदिवी शेष नजर आ रहे है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, "भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग, इस बार धमाका होगा डबल पावर के साथ।"

अगर फिल्म की बात करें तो 'डकैत: एक प्रेम कथा' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। कहानी में प्यार, धोखा और इमोशनल टकराव को एक अलग अंदाज़ में दिखाया गया है।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसकी कहानी खुद अदिवी शेष ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। वहीं प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'डकैत: एक प्रेम कथा' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। 

 

Tags: Bhojpuri , Bhojpuri Film , Pawan Singh , Dacoit , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD