Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कारा' में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करेंगे सूरज वेंजारामूडु, धनुष की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

Tollywood, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:46 IST

साउथ सिनेमा अपनी दमदार कहानियों और अलग तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब किसी बड़ी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती है, तो फैंस की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इसी बीच अभिनेता धनुष की आने वाली फिल्म 'कारा' जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स लगातार एक-एक करके किरदारों का खुलासा कर रहे हैं।

बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने बताया कि मलयालम अभिनेता सूरज वेंजारामूडु इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगे। उनके किरदार का नाम भारतन है। फिल्म का निर्माण कर रही वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस किरदार का खुलासा किया। उन्होंने सूजर के किरदार का फर्स्ट लुक भी जारी किया।

इस लुक में वह एक सख्त पुलिस इंस्पेक्टर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''भारतन ड्यूटी पर हैं, और फिल्म से जुड़े और भी अपडेट आने वाले हैं।'' इससे पहले भी मेकर्स फिल्म के दूसरे किरदारों को लेकर जानकारी साझा कर चुके हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ममिता बैजू को 'सेल्ली' नाम के किरदार में देखा जाएगा।

वहीं जाने-माने निर्देशक और अभिनेता के. एस. रविकुमार फिल्म में 'कंधासामी' की भूमिका निभा रहे हैं। इन किरदारों के नाम सामने आने के बाद से ही फिल्म की कहानी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है। कुछ समय पहले सेट से एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें धनुष एक फोन बूथ से बात करते हुए नजर आए थे।

फिल्म में धनुष और ममिता के अलावा इसमें जयराम, करुणास और पृथ्वी पंडिराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन विग्नेश राजा कर रहे है। साथ ही उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है। दोनों ने पहले फिल्म 'पोर थोझिल' में काम किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

 

Tags: Tollywood , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD