Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

Siddhant Chaturvedi, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:42 IST

आज के दौर में जहां सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कलाकारों पर भी हर समय 'परफेक्ट' दिखने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहता है। हालांकि, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की सोच इससे अलग है। वे अभिनय को सर्वोपरि मानते हैं और अन्य दिखावे की चीजों को सेकेंडरी रखते हैं। इस कड़ी में उन्होंने फैशन और एक्टिंग को लेकर अपने दिल की बात साझा की।

आईएएनएस से बात करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, ''मुझे फैशन को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता। मेरा असली फोकस हमेशा से एक्टिंग पर रहा है और वही मेरी पहचान है। मैंने इंडस्ट्री में कदम ही एक्टर बनने के लिए रखा था और आज जब मुझे वह मौका मिल गया है, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।'' सिद्धांत ने कहा, ''फैशन मेरे लिए कोई अलग से करने वाली चीज नहीं है। 

फिल्मों में मुझे अच्छे कपड़े पहनने को मिलते हैं और वही मेरा स्टाइल बन जाता है। मुझे फैशन को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, मैं परफेक्ट दिखने के दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता।'' फैशन को लेकर अपनी सोच जाहिर करते हुए सिद्धांत ने कहा, ''मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा स्टाइलिश वही इंसान होता है जो ज्यादा सोचता नहीं है और थोड़ा रिलैक्स रहता है।

असली स्टाइल किसी के कपड़ों से नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी से झलकता है। जब इंसान खुद जैसा रहता है, तो उसका आत्मविश्वास ही उसका स्वैग बन जाता है।'' उन्होंने कहा, ''अगर कोई व्यक्ति फैशन को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने लगता है, तो वह दूसरों जैसा बनने की कोशिश करने लगता है। इससे उसकी अपनी पहचान कहीं खो जाती है।फैशन में सबसे जरूरी है नेचुरल रहना और खुद को एक्सप्रेस करना, ना कि किसी ट्रेंड के पीछे भागना।''

 

Tags: Siddhant Chaturvedi , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD