Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव

 

पृथ्वीराज चौहान की कुलदेवी के दरबार में गूंजे जयकारे, चैत्र नवरात्रि पर संभल में दिखी अपार भीड़

Religious, Sambhal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संभल , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:41 IST

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन संभल के प्राचीन सिद्धपीठ श्री चामुंडा देवी मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। कई सारे श्रद्धालु माता रानी की पूजा करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर में मंगला आरती के बाद बुधवार सुबह से ही दर्शन शुरू हुए और भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया, "संभल की स्थापना के समय से ही यह मंदिर देवी का पवित्र स्थान रहा है।

यहां मां को चामुंडा के रूप में पूजा जाता है। इन्हें राजा पृथ्वीराज चौहान की कुलदेवी माना जाता है। राजा के समय यह मंदिर उनकी आराध्या देवी के रूप में प्रसिद्ध थी। आज भी भक्त यहां मनोकामनाएं मांगते हैं और मां अपनी कृपा बरसाती हैं।" उत्तर प्रदेश के संभल शहर में कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय में यह मंदिर स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की अमिट भीड़ देखने को मिलती है और नौ दिन मेला लगा रहता है। यह मंदिर पुरानी परंपराओं और स्थानीय श्रद्धालुओं की भावनाओं से मजबूती से जुड़ा है। यहां माता चामुंडा की पूजा प्रमुख रूप से की जाती है, जिन्हें दुर्गा का ही उग्र रूप (चण्ड और मुण्ड राक्षसों का नाश करने वाली) माना जाता है।

माना जाता है कि मंदिर लगभग 300 से 350 वर्ष पुराना है और पीढ़ियों से पूर्वज यहां पूजा करते आ रहे हैं, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। एक पौराणिक कहानी के अनुसार, घने जंगल के बीच माता की मूर्ति प्रकट हुई थी। यहां पर मां दुर्गा की सात बहनों के भी थान हैं। मान्यता है कि यहां पर पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूर्ति व रोगों से निदान मिल जाता है।

इस मंदिर में दिव्य ज्योति जलती रहती है। यह दिव्य ज्योति हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र के वक्त हिमाचल प्रदेश में विराजमान मां ज्वाला देवी के मंदिर से यहां लाई जाती है। यह मंदिर सनातन परंपराओं को संजोए हुए है और स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत पूजनीय है।

 

Tags: Religious , Sambhal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD