Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईपीएल 2026 : आरसीबी के 'नए मालिक' कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं

IPL 2026, Rajat Patidar, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:37 IST

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का स्वामित्व बदल गया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के हाथ आ गया है।

आरसीबी के नए चेयरमैन के बारे में खबर है कि वह टीम के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला होंगे। आर्यमन बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। आर्यमन एक क्रिकेटर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेले हैं।

मध्य प्रदेश से ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी खेलते हैं। आर्यमन और पाटीदार मध्यप्रदेश के लिए एक साथ पारी की शुरुआत कर चुके हैं। आर्यमन मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 414 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल है। आर्यमन को 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने साइन किया था।

2019 में मेंटल हेल्थ की चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद 28 साल के आर्यमन अब अपना पूरा ध्यान पारिवारिक व्यापार और एंटरप्रेन्योरशिप पर लगाते हैं। आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने यूएसडी 1.78 बिलियन (भारतीय रुपये में करीब 16,706 करोड़) में खरीदा है।

इस डील के बाद जारी एक बयान में यूएसएल ने कहा, "यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद घोषणा की कि उसने अपना मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम को बेचने के लिए पक्के अनुबंध एग्रीमेंट किए हैं।"

यूएसएल ने कहा, "इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (टाइम्स), बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट), और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी, बीएक्सपीई (ब्लैकस्टोन) शामिल हैं। यह पूरी तरह से कैश ट्रांजैक्शन है। इस ट्रांजैक्शन में आरसीबी की पुरुष और महिला टीमें शामिल हैं।"

 

Tags: IPL 2026 , Rajat Patidar , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD