Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अक्षरा सिंह की फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

Bhojpuri Film, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 15:42 IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। मेकर्स ने फिल्म का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 28 मार्च को होगा।

यह फिल्म बी4यू भोजपुरी चैनल पर दो बार प्रसारित की जाएगी। पहला प्रसारण 28 मार्च शनिवार को शाम 6:30 बजे और दूसरा प्रसारण 29 मार्च रविवार को सुबह 9:30 बजे होगा।" इसी के साथ ही मेकर्स ने आगे लिखा, "फिल्म का लोकप्रिय गीत 'अम्बे है मेरी मां' चैत्र नवरात्रि में जरूर सुनें।" यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर खास तौर पर बनाया गया है।

गीत में मां दुर्गा के प्रति भक्ति और कृपा को बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है। प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी दहेज प्रथा पर आधारित है। इसमे अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वे बचपन से ही मां अम्बे की सच्ची भक्त हैं। शादी के बाद ससुराल में होने वाली यातनाओं और दहेज लोभियों के खिलाफ वे संघर्ष करती दिखाई देंगी।

मां दुर्गा उनकी मदद के लिए ‘मौसी’ के रूप में आती हैं और दहेज के लालचियों को सबक सिखाती हैं। फिल्म में पाखी हेगड़े मां अम्बे के किरदार में नजर आएंगी। निर्देशक ने फिल्म को पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह बनाया है, जिसमें देवी-भक्ति, पारिवारिक ड्रामा और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि दर्शक फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं क्योंकि ये अक्षरा की लंबे समय बाद पहली रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षरा और पाखी हेगड़े के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय और गुनगुन नजर आएंगी। 

 

Tags: Bhojpuri Film , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD