Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

शहीदों के सपनों को साकार करने में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका: नायब सिंह सैनी

लोकल फॉर वोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है— नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 14:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारत के इतिहास में अद्वितीय महत्व रखता है। यह दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है, जब शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान देकर राष्ट्र के स्वाभिमान को नई ऊँचाई प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों की शहादत आज भी हर भारतीय के मन में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करती है। मुख्यमंत्री श्री सैनी सोमवार को नंगल, पंजाब में आयोजित ‘स्वदेशी मेला एवं युवा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण का जीवंत संकल्प है। 

उन्होंने ‘सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च’ और ‘स्वदेशी जागरण मंच’ को इस प्रेरणादायी पहल के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में क्रांति का स्वरूप बदल चुका है। अब क्रांति तलवारों से नहीं, बल्कि विचारों, संकल्पों और सकारात्मक प्रयासों से आती है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की क्रांति नशे के खिलाफ जनजागरण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशी’ आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। जब नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं, तो वे सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करते हैं और लाखों कारीगरों व छोटे उद्यमियों के जीवन में स्थिरता लाते हैं। 

स्वदेशी का यह मंत्र आपको अपने पैरों पर खड़ा करने का मंत्र है। स्वदेशी केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक आर्थिक दर्शन है। उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। यह उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं बल्कि हमारी स्वदेशी भावना का उत्सव है। 

हमने स्वदेशी के संदेश को घर— घर तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को विदेश जाने की अंधी दौड़ से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ‘डंकी रूट’ जैसे अवैध और जोखिम भरे रास्ते न केवल जीवन के लिए खतरा हैं, बल्कि परिवारों के सपनों को भी तोड़ते हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं और युवा अपनी प्रतिभा के बल पर देश में ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नशे की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की यह वीर भूमि, जो कभी दूध-दही के खाने के लिए जानी जाती थी, आज नशे के सौदागरों के निशाने पर है। 

नशा एक सामाजिक अभिशाप है, जो व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाकर दूसरों को भी इस बुराई से मुक्त करने का संकल्प लें। उन्होंने योग, खेल और अनुशासित जीवनशैली को नशा मुक्ति का प्रभावी उपाय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदी दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने उपस्थित युवाओं से सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वदेशी अपनाएंगे, नशे के खिलाफ लड़ेंगे और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने हरियाणा की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण के प्रयास और डेयरी उत्पाद इस मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र हैं, जो प्रदेश की प्रगति और समृद्धि का परिचायक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंगल का यह स्वदेशी मेला और युवा सम्मेलन देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और युवा शक्ति के समागम का सशक्त मंच है। 

उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल युवाओं को राष्ट्र निर्माण में नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने भाखड़ा नांगल डैम का दौरा किया और विस्तार से डैम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। 

इस दौरान उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें विस्तार से डैम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD