Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अम्बाला छावनी में पूर्ण होगी 'इंकलाबी तिकड़ी', पहले लगी भगत सिंह की प्रतिमा के साथ राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाएं लगेंगी : अनिल विज

अम्बाला छावनी देशभक्ति का केंद्र, 22 एकड़ में स्थापित हो रहा शहीद स्मारक, भगत सिंह व सुभाषचंद्र बोस की भी प्रतिमा पहले हो चुकी स्थापित : अनिल विज

Anil Vij, Ambala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 14:16 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हमने शहीदों को नमन करने के लिए पूर्व में भगत सिंह जी की प्रतिमा अम्बाला छावनी एसडीएम काम्पलेक्स में लगाई थी और अब यहीं पर बहुत जल्द राजगुरू और सुखदेव जी की भी प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी का शहीदी दिवस है जिन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए, देश के लोगों में जोश भरने के लिए अपने प्राण तक हंसते-हंसते देश पर न्यौछावर कर दिए थे। सारा राष्ट्र उनके इस बलिदान से कृतज्ञ है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने पूर्व में भगत सिंह जी की प्रतिमा एसडीएम काम्पलेक्स में लगाई थी, जहां हर शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। अब यहां राजगुरू और सुखदेव जी की भी प्रतिमाए लगाएंगे।

गौरतलब है कि एसडीएम काम्पलेक्स में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अमर सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 12 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाई गई थी जिसका अनावरण मार्च 2024 में उन्होंने स्वयं किया था। यह प्रतिमा पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राम वी सुतार द्वारा बनाई गई थी।

अम्बाला छावनी में नेता जी की प्रतिमा स्थापित व 22 एकड़ में बन रहा शहीदी स्मारक : विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि मैने अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थापित है जिन्हें हम श्रद्धासुमन अर्पित करने जाते हैं। इसी प्रकार, 1857 में आजादी की पहली लड़ाई में जो शहीद हुए, जिन्हें कभी भी लोगों ने याद नहीं किया, उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। 

उन शहीदों की याद में अम्बाला छावनी में 22 एकड़ भूमि पर “शहीद स्मारक” बनाकर दिया जा रहा है जिसमें आजादी की पहली लड़ाई के दौरान देश में जहां-जहां संघर्ष और बलिदान हुए थे, उन सभी को वहां पर दर्शाया गया है। स्मारक में एक एक स्थान ऐसा भी बनाया गया है जहां पर लोग जाकर 1857 के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देंगे।

 

Tags: Anil Vij , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD