Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गुलाब चंद कटारिया ने म्यूज़ियम ऑफ ट्रीज़ में भगत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

पर्यावरण जागरूकता और युवाओं को प्रेरित करने का आह्वान

Gulab Chand Kataria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 18:01 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज म्यूज़ियम ऑफ ट्रीज़, गांव दरिया, चंडीगढ़ का दौरा कर शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर आनुवंशिक रूप से तैयार बेर के पौधे को जल देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मूल वृक्ष भगत सिंह ने वर्ष 1917 में पाकिस्तान के फैसलाबाद स्थित अपने पैतृक गांव बांगे में लगाया था, उस समय उनकी आयु मात्र दस वर्ष थी।

राज्यपाल ने शहीद भगत सिंह के साहस और आदर्शों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह आज भी अपने देशभक्ति, दृढ़ विश्वास और निर्भीकता से पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने म्यूज़ियम ऑफ ट्रीज़, चंडीगढ़ द्वारा वैज्ञानिक तरीकों से ऐतिहासिक महत्व के वृक्षों को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्रीय नायकों से जुड़ी विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से भगत सिंह से प्रेरणा लेकर पर्यावरण और राष्ट्र की विरासत को संरक्षित करने में योगदान देने का आह्वान किया।

श्री डी.एस. जसपाल, सेवानिवृत्त IAS एवं म्यूज़ियम ऑफ ट्रीज़ के संस्थापक, ने महत्वपूर्ण वृक्षों के आनुवंशिक क्लोनिंग के माध्यम से आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने में संग्रहालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत केवल स्मारकों में ही नहीं, बल्कि वृक्षों में भी जीवित है और इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय टीम ने महत्वपूर्ण और पवित्र वृक्षों के आनुवंशिक रूप से संरक्षित प्रतिरूपों के संरक्षण संबंधी अपने कार्यों की जानकारी साझा की।

 

Tags: Gulab Chand Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD