Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

Shilpa Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 17:29 IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों को योगा करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अभिनेत्री रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।

इस वीडियो के जरिए उन्होंने न सिर्फ इस एक्सरसाइज को रिवर्स हाइपर करने का सही तरीका बताया, बल्कि इसके कई फायदों पर भी रोशनी डाली। अभिनेत्री ने इसे अंडररेटेड यानी कम चर्चित लेकिन बहुत प्रभावी व्यायाम बताया, जो खासकर नितंब (ग्लूट्स) को मजबूत बनाने के लिए आरामदायक है। शिल्पा ने लिखा, "रिवर्स हाइपर के कई फायदे हैं।

सबसे पहले, यह व्यायाम हिप एक्सटेंशन के जरिए ग्लूटस मैक्सिमस मांसपेशी को बहुत अच्छे से टारगेट करता है, जिससे नितंब मजबूत और आकर्षक बनते हैं। दूसरा, यह कमर के निचले हिस्से (लोअर बैक) के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यह पोस्टीरियर चेन यानी पीठ, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स को मजबूत बनाता है और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

उन्होंने आगे लिखा, "इसके अलावा, यह व्यायाम स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स जैसी भारी एक्सरसाइज को करने में मदद करता है और हिप एक्सटेंशन की ताकत बढ़ाता है। साथ ही, यह संतुलित पोस्टीरियर चेन बनाता है, यानी ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग्स और लोअर बैक को एक साथ एक्टिवेट करता है। आखिर में नियंत्रित तरीके से करने पर लोअर बैक की जकड़न कम होती है, जिससे खून का बहाव बेहतर होता है और रीढ़ को अच्छा सपोर्ट मिलता है।

अभिनेत्री ने इसे घर पर या जिम में आसानी से करने का भी आसान तरीका बताया। उन्होंने लिखा, "ग्लूट्स की ताकत से ऊपर उठाएं। ऊपर पहुंचकर 1-2 सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।" उन्होंने सेट्स और रेप्स की डिटेल देते हुए लिखा, "3 सेट में 15 से 18 रेप्स करें। कंट्रोल के साथ ऊपर उठाएं। अब ऊपर 1-2 सेकंड होल्ड करें और धीरे-धीरे नीचे आएं।

 

Tags: Shilpa Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD