Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

नस्लीय टिप्पणी, संघर्ष और शोर-शराबा, जब 'बिग ब्रदर' का खिताब जीतकर शिल्पा ने विदेश में लहराया भारत का परचम

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 11:30 IST

आज से 19 साल पहले 29 जनवरी 2007 का दिन भारतीय मनोरंजन जगत के साथ ही पूरे देश के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक भारतीय अभिनेत्री ने विदेशी मंच पर संघर्ष, धैर्य और गरिमा से जीत हासिल की। इसी दिन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन के रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' का खिताब जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। 

इस जीत ने न सिर्फ शिल्पा को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई, बल्कि वह नस्लवाद के खिलाफ एक मजबूत आवाज भी बनीं। नस्लीय टिप्पणी, संघर्ष और शोर-शराबा के बीच शिल्पा शेट्टी ने शो में मजबूती के साथ हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। शो के दौरान हुए विवाद ने ब्रिटेन में नस्लवाद पर बहस छेड़ दी और कई बदलाव लाए। 

इस सीजन में शिल्पा शेट्टी के साथ इंग्लैंड और अमेरिका की कई हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन और पॉप सिंगर इयान वाटकिंस जैसी शख्सियतें भी थीं। शो के दौरान शिल्पा को नस्लीय टिप्पणियों और अपमानजनक व्यवहार का भी सामना करना पड़ा। ब्रिटिश हस्ती जेड गुडी और उनके साथियों ने शिल्पा के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव किया, जिसे दुनिया भर में नस्लवाद के रूप में देखा गया। 

इन घटनाओं के कारण ब्रिटेन में भारी विवाद हुआ था। शो की लोकप्रियता बढ़ी और शिल्पा के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आगे आए थे। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि फाइनल में शिल्पा को 67 प्रतिशत पब्लिक वोट मिले और वह जीत हासिल करने में सफल रहीं। 31 साल की उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने वाली शिल्पा जब घर से बाहर निकलीं तो आतिशबाजी और चीयर करती प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। 

उनकी यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता थी, बल्कि भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बनी। उन्होंने 100,000 पाउंड की प्राइज मनी जीती। जीत के बाद जब उनसे नस्लवाद विवाद पर राय पूछी गई तो शिल्पा का स्पष्ट कहना था कि लोग गलतियां करते हैं, और हम सब इंसान हैं। जेड थोड़ी गुस्सैल है, लेकिन वह रेसिस्ट नहीं है। 

शिल्पा ने जेड गुडी के इरादों को नस्लभेदी नहीं माना और कहा कि गलतियां हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने शो के अनुभव को अविश्वसनीय और जबरदस्त भी बताया था। शिल्पा ने बताया था कि उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उन्होंने बहुत सारा खाना पकाया और उसे बर्बाद होते देखा। साथी हाउसमेट मॉडल डेनियल लॉयड ने भी शिल्पा से माफी मांगी थी। 

शिल्पा ने जीत के बाद कहा था, 'यह मेरे देश को गर्व महसूस कराने का शानदार मौका था।' इस जीत के बाद शिल्पा शेट्टी की बॉलीवुड में भी लोकप्रियता बढ़ी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फिटनेस, योगा के साथ ही बिजनेस में भी नाम कमाया।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD