Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

रहमान डकैत के हुकस्टेप को शिल्पा शेट्टी ने किया कॉपी, 'धुरंधर' को कहा 'देशभक्ति की कहानी'

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 17:41 IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने नाम की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपए बताया गया है।  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म की तारीफ की और इसके हुक-स्टेप को भी करके दिखाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर अक्षय खन्ना की तरह डांस करते हुए वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो बिल्कुल 'रहमान डकैत' के हुक-स्टेप को कॉपी कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "फैन तो मिला नहीं, लेकिन मैं फैन हो गई हूं, तो यह ट्रेंड करना बनता था। 

रणवीर सिंह, आपका टाइम आ गया है। अंडरप्लेड लेकिन फिर भी कैरेक्टर में एकदम फिट। अक्षय खन्ना का ओजी ओरा मैक्स। आर. माधवन, आपसे बेहतर इस रोल को कोई नहीं कर सकता था। संजय दत्त, आप हमेशा की तरह रॉकस्टार लगे।" उन्होंने आगे लिखा, "कास्टिंग टीम ने फिल्म की शानदार कास्टिंग की और इसका क्रेडिट मुकेश छाबड़ा को जाता है, जिन्होंने ये सब एक साथ किया। 

बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक शानदार है, और ये गाने मेरी प्लेलिस्ट में शामिल हो गए हैं।" फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर शिल्पा ने कहा, "आप सच में एक विजनरी हैं। लंबे समय बाद देखी गई देशभक्ति वाली फिल्मों में से एक आपने बनाई है। 'धुरंधर' की पूरी टीम को सलाम।" दूसरी तरफ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी 'धुरंधर' के गाने पर झूमते दिखाई दिए थे। 

वहीं, दूसरे स्टार्स भी फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। आम से लेकर खास तक सभी फिल्म को देखकर ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार बता रहे हैं। अगर 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो इसमें हर दिन इजाफा होता दिख रहा है। फिल्म रिलीज होने के 17 दिनों के बाद भारत में नेट कलेक्शन 555 करोड़ रुपए के पार हो गया। जबकि, फिल्म का वर्ल्डवाइड नेट कलेक्शन 850 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंचने वाला है।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD