Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राकेश बेदी ने थियेटर में वीडियो बनाने वालों से की अपील, स्पॉइलर डालकर दूसरों का मजा न बिगाड़ें

Rakesh Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 17:01 IST

स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई के साथ नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दिन-ब-दिन फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के कुछ सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इस पर एक्टर राकेश बेदी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी से खास अपील की।

'धुरंधर: द रिवेंज' में नेता 'जमील जमाली' की भूमिका निभाने वाले राकेश बेदी ने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े वीडियो शेयर कर वे फिल्म देखने वालों का उत्साह खराब न करें। वीडियो में वे कहते हैं, "मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत गर्व हो रहा है। फिल्म ने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कमाई के नए कीर्तिमान बनाए हैं।

यह सिर्फ पैसे की कमाई नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बहुत शानदार आ रही हैं और कलेक्शन अभूतपूर्व है।" राकेश बेदी ने एक खास गुजारिश करते हुए कहा, "कृपया फिल्म देखते समय उसके सीन रिकॉर्ड करके या फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर न डालें। खास तौर पर क्लाइमैक्स (अंतिम हिस्सा) के बारे में कुछ न बताएं और न ही शेयर करें।

ऐसा करने से दूसरों का मजा खराब होता है, क्योंकि ये स्पॉइलर बन जाते हैं। आपने फिल्म का आनंद ले लिया, अब दूसरों को भी पूरा मजा लेने दें।" इसी के साथ ही, राकेश ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, "हाल ही में मेरी मुलाकात क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर से हुई। गावस्कर ने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म देखनी है, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

क्या कुछ जुगाड़ हो सकता है?" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, मैं उनके लिए कुछ टिकटों का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। खैर मैं एक बार फिर आप सभी से गुजारिश करता हूं कि कृपया फिल्म के दृश्यों को शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपने तो फिल्म का आनंद ले लिया; अब दूसरों को भी इसका आनंद लेने दीजिए।"

 

Tags: Rakesh Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD