Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मेकर्स ने जारी किया फिल्म "राग-म्यूजिक ऑफ लाइफ" का फर्स्ट ऑफीशियल पोस्टर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jan 2021

Last updated on: Jan 09, 2021, 00:00 IST

"राग-म्यूजिक ऑफ लाइफ" के मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट ऑफीशियल पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में राजपाल यादव, भारती, सुधा चंद्रन, यशपाल शर्मा, मिलिंद गुनाजी, राकेश बेदी और मोहन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार है।इस फिल्म का डायरेक्शन अरविंद त्रिपाठी ने किया है, जबकि इसे केके मुंधड़ा और पीयूष मुंधड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म की कहानी नजीर कुरैशी ने लिखी है।फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो हालत का शिकार हो कर बुंदेलखंड से मुंबई जैसे शहर में पहुँचती है जहाँ उसे किडनैप करके रेड लाइट एरिया में बेच दिया जाता है। अपने जीवन में ऐसा समय आने पर वह परिस्थितियों से किस तरह लड़ती है, ये इस कहानी का सब से दिलचस्प पॉइंट है।मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि, "ज़िंदगी की सच्चाइयां और हालात  इंसान को बहोत कुछ सीखा देते है हुए कई बार उससे अपने आप से मिला देते है. हमारी फिल्म की कहानी भी ऐसी ही एक औरत की कहानी है जो हालात का शिकार हो कर अपने आप को उनसे लड़ने के लिए तैयार करती है और इसी जद्दोजहद में खुद से मिल पाती है। आपको बता दे कि इसकी कहानी मधु नामक एक लड़की की कहानी है जो बेधिया समुदाय से है और जिनकी संस्कृति और पेशा दोनों ही नाच गाना है. लेकिन मधु पुरानी परंपरा को बदलना चाहती है, पर उसकी शादी कर दी जाती है।  इतना ही नहीं, बल्कि वो बुंदेलखंड से मुंबई आती है और बाजार में बेच दी जाती है।  एक औरत की ताकत का अंदाजा तब लगता है जब वो अपने आत्म सम्मान के लिए कुछ भी कर गुज़रती है. दिलचस्प बात यह है कि "राग" बॉलीवुड उन् आखिरी कुछ फिल्मों में से एक है, जिसे स्वर्गीय सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म 2021 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 

Tags: Milind Gunaji , Rakesh Bedi , Mohan Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD