Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आजकल शुद्ध कॉमेडी फिल्में बनना बहुत कम हो गया है : राकेश बेदी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rakesh Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:16 IST

भारतीय सिनेमा में कॉमेडी हमेशा से ही एक खास जगह रखती रही है। दर्शक फिल्मों में हंसना और मजेदार किरदारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि शुद्ध, पूरी तरह से कॉमेडी फिल्मों की संख्या काफी कम हो गई है। अधिकतर फिल्मों में कॉमिक सीन्स को सीमित ही दिखाया जाता है। इस पर वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी राय साझा की। उन्होंने इंडस्ट्री में आज की कॉमेडी फिल्मों की स्थिति और पुरानी क्लासिक फिल्मों के बीच का अंतर बताया।

आईएएनएस से बात करते हुए राकेश बेदी ने पुरानी क्लासिक फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा, '''चुपके चुपके,' 'चश्मे बद्दूर,' 'चलती का नाम गाड़ी' और 'पड़ोसन' जैसी फिल्में आज भी याद की जाती हैं। इन फिल्मों में हर किरदार का व्यक्तित्व मजेदार था और हास्य पूरी तरह स्वाभाविक रूप से कहानी में समाहित था। इन फिल्मों में हर किरदार में हास्य की झलक थी। यही कारण है कि ये फिल्में आज भी दर्शकों को हंसाती हैं और 'कल्ट क्लासिक' मानी जाती हैं।''

राकेश ने कहा, "आजकल शुद्ध कॉमेडी फिल्में बनना बहुत ही कम हो गई हैं। फिल्मों में हास्य केवल छोटे हिस्सों या किसी एक पात्र तक सीमित रह जाता है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को असली और स्वाभाविक हास्य देखने का अवसर बहुत ही कम मिलता है। इंडस्ट्री को ऐसी फिल्में बनाने की आवश्यकता है जो पूरी तरह से हास्य पर आधारित हों और कहानी में हर किरदार मजेदार हो।"

उन्होंने टीवी की दुनिया में कुछ उदाहरण भी दिए। राकेश ने कहा, "कुछ सीरियल्स में अभी भी स्वाभाविक हास्य देखने को मिलता है। 'भाबी जी घर पर हैं' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', ऐसे शो हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में काफी हिट हैं। इन शो में हास्य प्राकृतिक स्तर पर चलता है, इसलिए यह लंबे समय तक दर्शकों को जोड़े रखता है। इन सीरियल्स में नए प्रयोग किए जा रहे हैं और वे हास्य के नए तरीके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

"राकेश बेदी खुद अपनी फिल्मों और टीवी शो के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में यादगार कॉमिक रोल किए हैं, जैसे कि 'चश्मे बद्दूर,' 'शराबी,' 'चितचोर,' 'खट्टा मीठा,' और 'बातों बातों में।' उनकी ये भूमिकाएं आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। टीवी पर भी उनका काम 'श्रीमान श्रीमती' जैसे शो में यादगार रहा है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rakesh Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD