Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पश्चिम एशिया संकट पर प्रियंका गांधी बोलीं, "संसद में चर्चा स्वागतयोग्य पर कदम उठाने में बहुत देर हुई"

Priyanka Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 14:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा को संबोधित करने और उच्चस्तरीय बैठकों के आयोजन के बाद विपक्षी दलों ने सरकार की भूमिका और समयबद्धता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के संबोधन का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पहले ही उठा लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हालांकि देरी हुई लेकिन अब इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होना सकारात्मक है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया की स्थिति को बेहद नाजुक बताते हुए कहा कि हालात अचानक गंभीर हो गए हैं। ईरान द्वारा इजरायल के परमाणु अनुसंधान रिएक्टर को निशाना बनाने की कोशिश और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ने तनाव को और बढ़ा दिया है। मनीष तिवारी ने कहा कि इस संकट का असर सिर्फ तेल और गैस तक सीमित नहीं है बल्कि खाद, खाद्य पदार्थों और दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला भी प्रभावित हो रही है।

वहीं, संभावित बिजली दरों में वृद्धि पर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई केवल बिजली तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि हर क्षेत्र में कीमतें बढ़ेंगी, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। कांग्रेस के चमाला किरण कुमार रेड्डी ने प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई उच्च-स्तरीय बैठक का स्वागत किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि शुरुआत से ही संसद में इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण फैसले संसद और अन्य राजनीतिक दलों से बाहर ले रही है। कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने भी सरकार की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती तो एलपीजी और तेल संकट को टाला जा सकता था। उन्होंने वर्तमान स्थिति को “पोस्टमॉर्टम” जैसा करार दिया।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि विपक्ष लगातार एलपीजी की कमी और जनता की परेशानियों को उठा रहा था लेकिन सरकार ने देरी से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता पर बल दिया। इस बीच, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भाजपा की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी का बढ़ता बैंक बैलेंस चिंताजनक है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर कार्रवाई करने में दो हफ्ते की देरी की जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ही इस विषय को उठा चुके थे। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "प्रधानमंत्री ने दो हफ्ते बाद कार्रवाई की जबकि यह दो हफ्ते पहले ही हो जानी चाहिए थी। 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दो हफ्ते पहले ही यह मुद्दा उठाया था और पूछा था कि प्रधानमंत्री इस पर ध्यान देने में इतना समय क्यों ले रहे हैं। हालाँकि, प्रधानमंत्री चुनावी प्रचार में व्यस्त थे। चुनाव कार्यक्रम पूरा होने के बाद, उन्होंने मंत्रियों के साथ चर्चा की। तब तक, कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ चुकी थीं।"

 

Tags: Priyanka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD