Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाना में सैनी को दिखाए गए काले झंडे, आप ने 'गो बैक' के नारों के साथ किया ज़ोरदार प्रदर्शन

आप नेताओं का सवाल – लोगों को गुमराह करने के लिए बार-बार पंजाब आने के बजाए भाजपा प्रदेश का आरडीएफ और बाढ़ राहत फंड क्यों नहीं जारी करती

Chetan Singh Jauramajra, Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला/चंडीगढ़ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 11:24 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई पटियाला द्वारा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समाना में किसान भवन दौरे के दौरान ज़ोरदार विरोध किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर काले झंडे लहराए और "सैनी गो बैक", "पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) जारी करो" और "बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये जारी करो" जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, जिला अध्यक्ष और जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता और हलका इंचार्ज गुलज़ार सिंह विर्क ने किया। सभा को संबोधित करते हुए आप नेताओं ने भाजपा सरकार पर पंजाब को उसका हक देने से लगातार इन्कार करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने पंजाब के बकाया रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की और कहा कि इस देरी की वजह से राज्य और उसके लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में हलका इंचार्ज प्रदीप जोसन, कुंदन गोगिया, शिक्षा विंग के जिला प्रधान गुरदेव टिवाना, एससी विंग के जिला प्रधान धर्मपाल नाहर के साथ शंकर जिंदल, गोपाल कृष्ण और व्यापार कमीशन समाना के चेयरमैन राजू छाबड़ा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

उनके साथ अमरदीप संघेरा (जिला प्रधान यूथ विंग), गुरदेव टिवाना (जिला परिषद् सदस्य), संदीप झांडी (यूथ इंचार्ज समाना), दीपक बाधवा, कुलजीत रंधावा, रवि रंधावा, रमनदीप शर्मा, कमलजीत खानपुर गादिया, मनिंदर ढकाला, गोपाल कृष्ण बिट्टू, सुनैना मित्तल, एमसी जस्सी खेड़ा जट्टा और समाना गांवों के कई सरपंच भी मौजूद थे। आप नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब का बकाया फंड जल्द ही जारी नहीं किया गया तो द्वाराआने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD