Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुलाब चंद कटारिया ने जे. पी. नड्डा से भेंट की

क्षेत्रीय मेडिकल हब हेतु सहयोग का आग्रह

Gulab Chand Kataria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 10:41 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा से भेंट कर चंडीगढ़ में क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना हेतु उनके हस्तक्षेप एवं सहयोग का आग्रह किया। बैठक के दौरान प्रशासक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित क्षेत्रीय मेडिकल हब को उत्तरी क्षेत्र के लिए एक प्रमुख रेफरल एवं तृतीयक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

इस पहल का उद्देश्य सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा चंडीगढ़ एवं आसपास के राज्यों की बढ़ती चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करना है। श्री कटारिया ने बताया कि क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव 30 दिसंबर, 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पहले ही प्रेषित किया जा चुका है तथा इसके शीघ्र अनुमोदन एवं विचारार्थ अनुरोध किया गया है।

परियोजना के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित हब सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा, जिससे न केवल चंडीगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब एवं हरियाणा भी लाभान्वित होंगे। प्रशासक ने आगे बताया कि यह क्षेत्रीय मेडिकल हब स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं उन्नत शोध के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान मिलेगा।

 

Tags: Gulab Chand Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD