Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

फिर दिखी अक्षय कुमार की गजब की कॉमेडी टाइमिंग, 'जॉली एलएलबी 3' के इस सीन के पीछे की कहानी आई सामने

Akshay Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 17:38 IST

कोर्ट ड्रामा-कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाया था और अब यह फिल्म टीवी पर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग और इम्प्रोवाइज्ड एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों में ऐसे सीन करते आए हैं जो स्क्रिप्ट में नहीं लिखे जाते, लेकिन शूटिंग के दौरान अचानक होने पर काफी पसंद भी किए जाते हैं। 'जॉली एलएलबी 3' में भी ऐसा ही एक मजेदार सीन है, जिसमें अक्षय का डांस वाला हिस्सा पूरी तरह अनप्लान्ड था। दरअसल, फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें सीमा विश्वास जब मदद की तलाश में अक्षय के पास केस के लिए जाती हैं, तो उस दौरान डांस वाला सीन अक्षय का स्क्रिप्टेड नहीं था।

शनिवार को सौरभ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक राउंड टेबल चर्चा का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सौरभ अक्षय से पूछते हैं कि फिल्म के एक सीन में जहां लड़ाई के बाद सब चले जाते हैं, अक्षय अचानक डांस करने लगते हैं और कहते हैं, "डांस देखो, डांस देखो"– क्या यह स्क्रिप्ट में था? इसके बाद निर्देशक कहते हैं, "वैसे तो मैं जो स्क्रिप्ट लिखता हूं, वही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसके अलावा जो कुछ भी होता है, वह अक्षय सर का बोनस होता है और यह सीन भी पूरी तरह से बोनस था।"

अक्षय कुमार ने हंसते हुए बताया, "जब सीमा विश्वास मदद के लिए मेरे पास आई थीं, तो मैंने उनसे कहा था, 'आप यहां से चले जाओ; मेरे पास पैसे नहीं हैं; ग्राहक मुझे चिल्लर देकर जाते हैं।' तो सीमा जी जब चली जाती हैं, तो मेरे पास का एक वकील सभी से कहता है, 'यहां क्यों खड़े हो? डांस शो चल रहा है क्या?' तो मैं सभी के सामने डांस करते हुए कहता हूं, 'रुको, तुम लोग देखकर ही जाओ।" निर्देशक ने आगे बताया कि शूट के दौरान वहां खड़े लोकल जूनियर आर्टिस्ट भी हंसने लगे थे।

 

Tags: Akshay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD