Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र आशिका जैन ने एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक दोआबा, माझा और मालवा के 12 जिलों को प्रधानमंत्री मोदी की ₹5,470 करोड़ की विकास सौगात : केवल सिंह ढिल्लों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुखवीर सिंह 1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बंगाली भाषा अनिवार्य : सुवेंदु अधिकारी संसद सत्र में गरमाई सियासत, विपक्ष पर बीजेपी का हमला

 

सड़क किनारे बैठ इस्तरी करते दिखे 'आयरन मैन' सुनील ग्रोवर

Sunil Grover
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:36 IST

अभिनेता और कमीडियन सुनील ग्रोवर हर बार अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर देते हैं। अपने किरदार में इस तरह डूब जाते हैं कि बड़े-बड़े स्टार भी उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपना नया टैलेंट दर्शकों के सामने पेश किया। दरअसल, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे सड़क के किनारे एक छोटी दुकान पर पैंट पर प्रेस कर रहे हैं।

वीडियो में वे बिल्कुल आम प्रेस वाले की तरह काम कर रहे हैं। पहले उन्होंने कपड़े पर थोड़ा पानी छिड़का, फिर पुरानी कोयले वाली प्रेस से सारी सिलवटें बिल्कुल साफ कर दीं। इसे देखकर लग रहा है कि जैसे वे रोजमर्रा की जिंदगी में इसे आराम से करते हों। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील ने पुरानी फिल्म का गाना 'कौन है, तेरा मुसाफिर' ऐड किया।

सुनील ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हेलो दोस्तों! अच्छे कपड़े पहन लो।" सुनील के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेता करण वाही ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "अरे बिल्कुल सुनील ग्रोवर लग रहे हो," तो गायिका हर्षदीप कौर ने लिखा, "आप हमें खुश करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हो।" 

म्यूजिशियन शामली ने लिखा, "कहां लगी है दुकान? अभी आ रही हूं, अच्छे कपड़े लेकर।" अभिनेता सुरेश मेनन ने लिखा, "आयरन मैन।" सॉन्ग 'कौन है, तेरा मुसाफिर' साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'गाइड' में फिल्माया गया था। गाने को सचिन देव बर्मन ने गाया और संगीतबद्ध किया था, जबकि शैलेंद्र ने इसके लिरिक्स लिखे थे।

विजय आनंद द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर हिंदी क्लासिक फिल्म 'गाइड' में देव आनंद (राजू) और वहीदा रहमान (रोजी) मुख्य भूमिका में थे। आर. के. नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित यह फिल्म एक टूरिस्ट गाइड के प्यार, धोखे और आध्यात्मिक परिवर्तन की कहानी है।

 

Tags: Sunil Grover

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD