Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

अनुपम खेर का नया नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' होगा खास, शान और अनु मलिक देंगे अपनी आवाज

Anupam Kher
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 13:37 IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का आगामी नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' बहुत ही खास होने वाला है। इस नाटक में बड़े गायक शान और अनु मलिक अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। अभिनेता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की खुशी जाहिर की। उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो भी शेयर किया।

इस वीडियो में शान, अनु मलिक और पूरी टीम गाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। दोनों अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए माहौल को और भी मजेदार और खास बना रहे हैं। अनुपम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अनु मलिक संगीत के जादूगर हैं। उनके साथ काम करना याद दिलाता है कि असली जुनून क्या होता है।

उनकी ऊर्जा, समझ और प्रतिभा पूरी तरह दिल से निकलती है। वह सिर्फ संगीत नहीं बनाते, बल्कि वह उसकी हर एक लाइन को जीते हैं।" अभिनेता ने आगे गायक शान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "शान की आवाज कभी पुरानी या फीकी नहीं पड़ती। उनकी गायकी में एक खास गर्माहट होती है, जो सीधे दिल को छूती है।

हर शब्द दिल को छू जाता है और हर धुन याद रह जाती है।" अनुपम खेर ने बताया कि शान और अनु मलिक को इस नाटक में साथ लाना बहुत शानदार अनुभव रहा। साथ ही प्रसिद्ध गीतकार कौसर मुनीर की खूबसूरत कविता और शब्द भी इसमें जुड़ रहे हैं, जिससे नाटक और भी खास बन गया। उन्होंने एक छोटी क्लिप भी शेयर की।

अभिनेता ने लिखा, "इस क्लिप में जो आप सुन रहे हैं, वह सिर्फ एक झलक है। यह गाने की भावनाओं, धुन और जादू की एक छोटी सी झलक है, जिसे हम मंच पर पेश करने वाले हैं। जल्द ही आप सभी इसे स्टेज पर अनुभव करेंगे। जय माता दी।" नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है, जो रिश्तों, पहचान और आज की जिंदगी के मजेदार विरोधाभासों पर आधारित होगा, हालांकि अनुपम ने अभी तक इसके प्रसारण की जानकारी नहीं दी है।

 

Tags: Anupam Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD