Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं फिल्म की पहली झलक ने किया हैरान

Anupam Kher, Bollywood, Bolywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:48 IST

71 साल की उम्र में लगातार अनुपम खेर दर्शकों को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं और आज भी फिल्मों की शूटिंग ऐसे कर रहे हैं, जैसे पहला दिन हो। 550वीं फिल्म के बाद अभिनेता ने 551वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनका किरदार अब तक के बाकी सभी किरदारों से अलग लग रहा है। 

तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता की लेटेस्ट फिल्म का क्या नाम है। अपने 4 दशक से अधिक के करियर में अनुपम खेर ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज तक याद किया जाता है। 'सारांश' के बी.वी. प्रधान, 'कर्मा' के विलेन डॉ. डैंग, और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के प्यारे धर्मवीर मल्होत्रा का किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है लेकिन अपनी 551वीं फिल्म में अभिनेता अलग ही रूप में दिख रहे हैं, जिन्होंने एक लंबा सफेद गाउन पहना है और आंखों और चेहरे पर अलग ही भाव है। 

उनके अंदर नारीत्व की झलक साफ देखने को मिल रही है। अपनी नई फिल्म के लिए अनुपम खेर बहुत एक्साइटेड हैं और उन्हें लग रहा है कि यह उनके करियर की पहली फिल्म है। फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, फिल्म नंबर 551...ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पहला कदम उठा रहा हूं। 

मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि अगर आप खुद को चुनौती नहीं देते तो आप धीरे-धीरे खुद को दोहराने लगते हैं। इसलिए मैंने कठिन रास्ता चुना। खुद को फिर से गढ़ने के लिए। अभिनेता ने आगे लिखा, "काफी समय से ऐसी चीज की तलाश में था कि जिसमें वास्तविकता हो और अब 'फ्लिकर' पर आकर तलाश खत्म हो गई है। 

अपनी भावना में असाधारण और तैयारी में शांति। कहानी फिलहाल एक रहस्य रहेगी लेकिन मैं आपसे वादा करता हूँ, जब यह आप तक पहुँचेगी, तो यह आपके साथ रहेगी। आज पहला दिन है, एक नई शुरुआत। हमेशा की तरह मुझे आपके प्यार की, आपके आशीर्वाद की जरूरत है।"

फिल्म का पोस्टर काफी प्रोमिसिंग है और पोस्टर को देखकर फिल्म के बारे में जानने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Bolywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD