Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑन स्क्रीन 'तन्वी' को मिल रहे सम्मान से खुश हैं अनुपम खेर, बताया पर्दे के पीछे की कितनी मेहनत

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 09:37 IST

हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर और उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए साल 2025 से 2026 तक शानदार रहा है। अभिनेता की फिल्म बैक-टू-बैक अवॉर्ड जीत रही है। अब फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी पर भी अभिनेता ने प्यार लुटाया है और उनकी मेहनत और धैर्य को सलाम भी किया है।

शुभांगी ने फिल्म तन्वी द ग्रेट में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया। जिसके लिए उन्हें अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब अभिनेत्री ने अपनी मेहनत और अदाकारी के बलबूते पर जी सिने अवॉर्ड भी हासिल किया है। अनुपम खेर ने इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेत्री को बधाई देते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।

अनुपम का कहना है कि ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल निभाने के लिए शुभांगी ने बहुत मेहनत की है और उन्हें उसी मेहनत का फल मिल रहा है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "मेरी प्यारी शुभांगी! उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार जीतने पर आपको हार्दिक बधाई! मैंने हमेशा तुमसे कहा है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसमें समय लग सकता है, यह तुम्हारे धैर्य की परीक्षा ले सकती है, आंसू और दृढ़ता की मांग कर सकती है... लेकिन इसका फल हमेशा मिलता है। 

और आज, यह सबसे खूबसूरत तरीके से फल दे रही है।" उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए आगे लिखा, तन्वी के रूप में आपके समर्पण, आपकी ईमानदारी और आपके साहस ने दिलों को छू लिया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है! यह एक अभिनेत्री के रूप में आपकी ईमानदारी और एक इंसान के रूप में आपके प्रभाव की पहचान है। हमने पर्दे के पीछे की मेहनत देखी। 

हमने अनुशासन देखा और अब दुनिया भी इसे देख रही है। आगे बढ़ते रहो। 'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर के लिए बेहद खास फिल्म है क्योंकि फिल्म को उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाया था। अभिनेता की भांजी तन्वी असल में ऑटिज्म से पीड़ित हैं और संघर्ष भरे जीवन के बीच भी वे अपनी गाने की कला से सबको प्रेरित कर रही हैं। इसी साहस को अनुपम खेर ने पर्दे पर उतारा है।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD