Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा. हिमांशु अग्रवाल और प्रेम कुमार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर में अति-आधुनिक स्पेस लैब का किया उद्घाटन

कहा, लैब विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी

Dr Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 11:39 IST

विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़ी नवीनतम प्रौद्योगिकी तथा ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और वाइस चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली प्रिंसीपल प्रेम कुमार ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर में अति-आधुनिक स्पेस लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर संबोधन करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएगी और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ने के अवसर देगी।

उन्होंने बताया कि इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष, ग्रहों, रोबोटिक्स, मौसम की भविष्यवाणी, संचार और नैवीगेशन जैसे विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस समारोह में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर., एस.डी.एम. फिल्लौर दीपक भाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी (सकैंडरी) डा.गुरिंदरजीत कौर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार प्रशासन जिले के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा सुविधाएं देने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है और स्पेस के बारे में ज्ञान प्राप्त करके विद्यार्थियों के भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे। 

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि इस लैब से शिक्षा लेकर वे भविष्य में स्पेस वैज्ञानिक बनकर अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में ऐसी लैब खोलने से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में बेहतर तरीके से सीखने का मौका मिलेगा। 

इसी तरह की एक स्पेस लैब स्कूल ऑफ एमिनेंस आदमपुर में भी स्थापित की गई है, जिसका हाल ही में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने दौरा भी किया था। डा.अग्रवाल ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी ऐसी स्पेस लैब स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

इससे पहले डिप्टी कमिश्नर और प्रिंसीपल प्रेम कुमार ने स्पेस लैब का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत भी की। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार जोशी, प्रिंसीपल स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर तरलोक सिंह, चेयरमैन एस.एस.सी. कमेटी डा. वैभव शर्मा, सेक्रेटरी रैड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल और स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।

 

Tags: Dr Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD