Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है', कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया 'गेम प्ले' का फर्स्ट पोस्टर

Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 17:10 IST

दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग विषय और दमदार स्टारकास्ट की वजह से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस कड़ी में डायरेक्टर ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। शुक्रवार को मशहूर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया।

'गेम प्ले' एक फाइनेंशियल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता किशोर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। कार्तिक सुब्बाराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं और इस प्रोजेक्ट को खास बताया। फिल्म के पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पोस्टर पर दिलचस्प टैगलाइन, 'बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है', दिया गया है। इसके अलावा, टूटे कांच भी दिखाए गए हैं, जिसमें किरदारों के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं, जो फिल्म के सस्पेंस और गंभीर माहौल की झलक देता है। इस फिल्म का निर्देशन सिवनेसन एस कर रहे हैं। यह बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है।

हालांकि, वह इससे पहले लोकप्रिय टीवी शो 'नालैया इयाक्कुनार' के कई सीजन डायरेक्ट कर चुके हैं और इंडस्ट्री में नए टैलेंट को गाइड करने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनकी पहली फिल्म को लेकर लोगों के बीच खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। 'गेम प्ले' को इनक्रेडिबल्स प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है। यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने 2019 में आई सफल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कालिदास' बनाई थी।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह नई फिल्म भी दर्शकों को एक मजबूत और दिलचस्प कहानी देगी। 'गेम प्ले' फिल्म की कहानी फाइनेंशियल क्राइम पर आधारित है और इसमें जांच-पड़ताल के साथ-साथ सस्पेंस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में हर मोड़ पर नए ट्विस्ट होंगे, जिससे दर्शकों को लगातार कुछ नया देखने को मिलेगा।

 

Tags: Tollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD