Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विभागीय अप्रयुक्त भूमि की सूचना

23 मार्च से पहले करवाई जाए उपलब्ध-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 17:03 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि (अन-यूटिलाइज़्ड लैंड) की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न उप मंडल दंडाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े । 

उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि की विस्तृत जानकारी 23 मार्च से पूर्व जिला राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित विशेष प्रारूप में उपलब्ध करवाई जाए। साथ में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यह जानकारी मोहल स्तर पर हो। 

मुकेश रेपसवाल ने संबंधित उपमंडल दंडाधिकारियों को ज्यादा क्षेत्रफल वाली भूमि से संबंधित मामले को अलग से चिन्हित कर सूची प्रेषित करने को कहा। बैठक में कार्रवाई का संचालन जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वावाज, उपनिदेशक उद्यान डॉ.प्रमोद शाह, कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD