Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति पर मुकेश रेपसवाल ने की समीक्षा

समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 16:28 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में आकांक्षी जिला एवं खंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न सूचकांकों, सम्पूर्णता अभियान 2.0 तथा निगमित उत्तरदायित्व योजना एवं नीति आयोग निधियों के उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुकेश रेपसवाल ने आकांक्षी जिला एवं खंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संकेतकों के अंतर्गत जिले में कम जन्म वजन शिशु प्रतिशत दर मानक के तहत परिपूर्णता हासिल करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पोषण एवं संबंधित विशेषज्ञों के सहयोग से कार्यशाला आयोजित करने को कहा। 

गर्भवती महिलाओं की समुचित प्रसव-पूर्व देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कम से कम चार प्रसव-पूर्व जांच (एएनसी) पूर्ण कराने के लिए उनका समय पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चूंकि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अधिकांश सूचकांकों की परिपूर्णता हासिल की जा चुकी है। 

ऐसे में विभागीय अधिकारी ऑनलाइन डाटा अपलोड करते समय विशेष निगरानी रखें। उपायुक्त ने निगमित उत्तरदायित्व योजना एवं नीति आयोग निधियों के उपयोग को लेकर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साथ में उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाने को कहा। 

बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, 

कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार सहित विभिन्न खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD